
अब तक 5,850 छात्रों ने की पसंदीदा कॉलेज की डिमांड
अमरावती : कक्षा10वीं उत्तीर्ण छात्रों के 11वीं में प्रवेश की प्रकिया केंद्रीय प्रवेश समिति की माध्यम से पूर्ण की जा रही है। जिसके लिए छात्रों से पसंदीदा कॉलेज चुनने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के अब अंतिम 4 दिन ही शेष बचे है। जिससे छात्रों से जल्द से जल्द अपने-अपने पसंदीदा कॉलेज की डिमांड करने का अनुरोध केंद्रीय प्रवेश समिति द्वारा किया गया हैं। अब तक शहर के 8 हजार 900 छात्रों ने 11वी प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया, जिनमे से 5 हजार 850 छात्रों ने की अपने-अपने पसंदीदा कॉलेज की डिमांड की हैं, ऐसा 11वीं ऑनलाइन प्रवेश समिति के अमरावती समन्वयक अरविंद मंगले ने बताया।
अमरावती अमरावती महानगर पालिका अंतर्गत कुल 68 महाविद्यालयों में कक्षा 11वीं की कला संकाय की 3 हजार 590, वाणिज्य संकाय की 2 हजार 829, विज्ञान संकाय की सर्वाधिक 7 हजार 300 एचएससी (व्होकेशनल) संकाय की 2 हजार 620 ऐसी कुल 16 हजार 400 सीटें निश्चित है। यह सभी सीटें केंद्रीय प्रवेश समिति की माध्यम से भरने की प्रकिया अभी जारी है। जिसके तहत विगत 5 जून से छात्रों से फॉर्म भर कर लिए जा रहे हैं। इन छात्रों की पहली फेरी 26 जून को निकाली जाएगी। अमरावती शहर में कुल 68 महाविद्यालय हैं। विगत वर्ष इन सभी महाविद्यालयों में कला-वाणिज्य-विज्ञान-एचएससी व्होकेशनल शाखा की कुल 16 हजार 190 सीटें थीं। जिनमें से कुछ महाविद्यालयों की सीटें कम की गई है, तो कुछ महाविद्यालयों की सीटें बढ़ाई गई हैं। जिससे अब इस वर्ष इन सीटों की संख्या 210 सीटों से बढ़कर अब 16 हजार 400 हो गई है। जिससे इतने अधिक छात्रों को 11वी में प्रवेश मिलेंगा।
Author: Z 24 News
z24news.dreamhosters.com






